Abhay Pratap Singh | November 11, 2026 | 05:58 PM IST | 1 min read
पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज लोकल बैंक अधिकारी (LBO) भर्ती 2026-27 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in के माध्यम से पीएनबी एलबीओ रिजल्ट 2026 पीडीएफ जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। पीएनबी एलबीओ ऑनलाइन रिटन एग्जाम में अस्थाई रूप सफल कुल 594 कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
पंजाब नेशनल बैंक लोकल बैंक ऑफिसर 2026 एग्जाम रिजल्ट पीडीएफ में क्रम संख्या, राज्य का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैंडिडेट का नाम सहित अन्य विवरण उपलब्ध है। बैंक द्वारा पीएनबी एलबीओ ऑनलाइन लिखित परीक्षा 6 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी।
पीएनबी एलबीओ रिजल्ट 2026 निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT), जहां भी लागू हो और व्यक्तिगत साक्षात्कार का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।” इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 545 लोकल बैंक ऑफिसर्स के पदों को भरा जाएगा।” नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।