Abhay Pratap Singh | November 11, 2026 | 04:45 PM IST | 2 mins read
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए केवल न्यायालय संबंधी मामलों में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 है।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से आरक्षक जीडी, सूबेदार (स्टेनोग्राफर), सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की विंडो कल तक खुली रहेगी। हालांकि, केवल न्यायालय से जुड़े मामलों के लिए ही 12 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत मंडल का परीक्षा शुल्क अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 रुपये और केवल एमपी के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस व्यक्तियों को 250 रुपये देना होगा। इसके अलावा, पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा शुल्क जनरल कैटेगरी के लिए 200 रुपये और राज्य के आरक्षित अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये है।
एमपी पुलिस में ड्राइवर, स्टेनोग्राफर, एएसआई और जीडी के कुल 9155 पदों को भरा जाएगा, नीचे पदवार रिक्तियां जांच सकते हैं:
सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं और पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। आवेदन संख्या, जन्म तिथि और प्रोफाइल पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और फॉर्म भरें। दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट एमपीईएसबी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।