Press Trust of India | November 11, 2026 | 05:04 PM IST | 1 min read
सूत्रों के मुताबिक, खाली रह गई सीट की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है, क्योंकि पिछले साल एमबीबीएस की केवल 60-70 सीट खाली रह गई थीं।

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग के विशेष ‘स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ के बाद बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की कुल 411 सीट खाली रह गईं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विशेष राउंड की सीट सूची में एमबीबीएस की 948 खाली सीट शामिल थीं। इनमें से 537 सीट अभ्यर्थियों को आवंटित की गईं, जबकि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद 411 सीट खाली रह गईं।
सूत्रों के मुताबिक, खाली रह गई सीट की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है, क्योंकि पिछले साल एमबीबीएस की केवल 60-70 सीट खाली रह गई थीं।
स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले के काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद बची हुई सीट को भरने के लिए एमसीसी ने स्पेशल ‘स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ आयोजित किया था।
उच्चतम न्यायालय ने एमसीसी को काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित करने का निर्देश दिया था, लेकिन समिति ने पांचवां राउंड भी आयोजित किया।
विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन नियमित मेडिकल काउंसलिंग राउंड के बाद खाली रह गई सीट को भरने के लिए किया गया था।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत मंडल का परीक्षा शुल्क अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 रुपये और केवल एमपी के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस व्यक्तियों को 250 रुपये देना होगा।
Abhay Pratap Singh