Trusted Source Image

MP NEET UG Counselling 2026: एमपी नीट काउंसलिंग स्ट्रे-वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी, चॉइस फिलिंग 11 नवंबर से

Santosh Kumar | November 6, 2026 | 11:27 AM IST | 1 min read

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे। अधिकारियों ने बताया है कि केवल वे उम्मीदवार ही इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, जिनका नाम पात्रता सूच में शामिल होगा।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
इस राउंड में सरकारी और निजी कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज की बची हुई सीटें उपलब्ध होंगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
इस राउंड में सरकारी और निजी कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज की बची हुई सीटें उपलब्ध होंगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) ने नीट यूजी 2026 के स्ट्रे-वैकेंसी राउंड के लिए एक नया शेड्यूल जारी किया है। इस राउंड के जरिए उन सीटों को भरा जाएगा जो पिछले राउंड के बाद खाली रह गई। योग्य उम्मीदवारों के लिए चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू होगी। इस राउंड में सरकारी और निजी कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज की बची हुई सीटें उपलब्ध होंगी। 

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे। अधिकारियों ने बताया है कि केवल वे उम्मीदवार ही इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, जिनका नाम पात्रता सूच में शामिल होगा।

MP NEET UG Counselling 2026: योग्य उम्मीदवारों की सूची 11 नवंबर को

स्ट्रे वैकेंसी राउंड के तहत, खाली बची सीटों और योग्य उम्मीदवारों की सूची 11 नवंबर को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 11 नवंबर को दोपहर 2 बजे से 12 नवंबर तक पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे और अपनी चॉइस दर्ज कर सकेंगे। 

पोर्टल पर कॉलेज-वार मेरिट लिस्ट (रियल-टाइम मेरिट) उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए 13 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

Also readNEET Exams: चिकित्सकों के संगठन ने परसेंटाइल के बजाय रैंक-आधारित नीट-पीजी, नीट-एसएस प्रणाली का स्वागत किया

इसके बाद, उपस्थिति और मेरिट के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों का प्रवेश 16 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा। अभ्यर्थी अपनी भरी गई चॉइस के अनुसार केवल एक कॉलेज में ही ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करा सकते हैं।

इसके लिए अभ्यर्थियों को संबंधित कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर डीएमई द्वारा नियुक्त सरकारी नोडल अधिकारी के समक्ष ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए पोर्टल पर अधिसूचना देख सकते हैं। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications