Santosh Kumar | November 6, 2026 | 12:11 PM IST | 1 min read
कैट 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय, रोल नंबर और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कैट 2026 परीक्षा 29 नवंबर को देश भर के 170 शहरों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
CAT 2026: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs | Top B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Open mock before exam
कैट एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय, रोल नंबर और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं। कैट 2026 परीक्षा पैटर्न पिछले वर्षों की तरह ही रहेगा, जिसमें कुल 66 से 68 प्रश्न होंगे।
कैट परीक्षा 3 खंडों में विभाजित है: वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड। कैट 2026 रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
कैट स्कोर 31 दिसंबर, 2027 तक मान्य होंगे। सेंटर में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना जरूरी है। प्रवेश पत्र में विसंगति होने पर, अभ्यर्थी हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
परीक्षा के प्रारूप से उम्मीदवारों को परिचित कराने के लिए वेबसाइट पर नमूना प्रश्नों वाला एक मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचने के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय का पालन करना अनिवार्य है।