Trusted Source Image

Bihar Free Coaching Scheme 2026: बिहार में जेईई और नीट की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 6 दिसंबर को परीक्षा

Saurabh Pandey | November 6, 2026 | 12:50 PM IST | 1 min read

बिहार के छात्रों के लिए सरकार ने जेईई और नीट की मुफ्त पढ़ाई के लिए कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। फ्री कोचिंग के साथ-साथ चयनित विद्यार्थियों को हर महीने स्कॉलरशिप मिलेगी।

बिहार के 9 प्रमंडलों में बिना फीस के यह कोचिंग चलेंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार के 9 प्रमंडलों में बिना फीस के यह कोचिंग चलेंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने निःशुल्क कोचिंग योजना के तहत इंजीनियरिंग (जेईई) और मेडिकल (नीट) प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के अंतर्गत पटना में संचालित निःशुल्क आवासीय कोचिंग और राज्य के 9 प्रमंडलों में संचालित निःशुल्क गैर-आवासीय कोचिंग में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 19 नवंबर, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाए

इस योजना के तहत छात्रों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। पटना की आवासीय कोचिंग में चयनित छात्रों को रहने और खाने की बिल्कुल फ्री सुविधा मिलेगी। इसके अलावा छात्रों को हर महीने स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति), निःशुल्क स्टडी मटेरियल, रेगुलर टेस्ट, डाउट क्लियरिंग क्लासेस, डिजिटल बोर्ड और एसी (AC) क्लासरूम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Bihar Free Coaching Scheme 2026: कौन कर सकता है आवेदन

वर्ष 2027 में बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देकर 11वीं की पढ़ाई बिहार बोर्ड से करने वाले विद्यार्थी इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

Also read Joint CSIR UGC-NET 2026: जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी-नेट दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर तक बढ़ी  

Bihar Free Coaching Scheme 2026: प्रवेश परीक्षा

इस योजना में चयन के लिए परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 6 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications