Saurabh Pandey | November 6, 2026 | 01:49 PM IST | 1 min read
एमसीसी ने नीट पीजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की तिथि में बदलाव किया है। पहले पंजीकरण प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू होनी, जिसे अब 7 नवंबर कर दिया गया है।

नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के शेड्यूल में बदलाव किया है, जिसके तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। पहले रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू होनी वाली थी, जिसे अब 7 नवंबर 2026 से कर दिया गया है।
यह बदलाव नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से मिली अपडेटेड 'सीट मैट्रिक्स' के बाद किया गया है, जिसमें मौजूदा काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए हाल ही में मंजूर की गई पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटें शामिल हैं। एनएमसी ने एमसीसी को सीटों का संशोधित विवरण सौंपा है, जिसके बाद काउंसलिंग अथॉरिटी ने इन अतिरिक्त सीटों को शामिल करने के लिए एडमिशन शेड्यूल में बदलाव किया है।
राउंड 2 की नई काउंसलिंग प्रक्रिया के मुख्य चरणों में रजिस्ट्रेशन, फीस का भुगतान, चॉइस फिलिंग, चॉइस लॉकिंग और सीट अलॉटमेंट शामिल हैं। संबंधित मेडिकल संस्थानों द्वारा इन सीटों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, इन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में जोड़ दिया जाएगा।
संशोधित सीट मैट्रिक्स में हाल ही में मंजूर की गई पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटें शामिल होंगी, जो संस्थानों द्वारा सत्यापन पूरा होने के बाद दूसरे राउंड की एडमिशन प्रक्रिया का हिस्सा बन जाएंगी। इन अतिरिक्त सीटों का शामिल होना उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो NEET PG 2026 के जरिए पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम्स (जैसे MD, MS और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स) में एडमिशन लेना चाहते हैं।
श्रेणी | आरक्षण प्रतिशत |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 27% |
अनुसूचित जाति (SC) | 15% |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 10% |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 7.5% |
दिव्यांगजन (PwD) | 5% |