Saurabh Pandey | November 5, 2026 | 08:50 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे अब बिना किसी विलंब शुल्क के 9 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे) तक अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जमा कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा अपने 'X' हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 2,23,395 रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिनमें से 1,76,616 उम्मीदवारों ने परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है। एनटीए ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए नई डेडलाइन से पहले ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य | 1,150 रुपये |
सामान्य-EWS, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) | 600 रुपये |
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD/PwBD), थर्ड जेंडर | 325 रुपये |
संयुक्त सीआईएसआर यूजीसी नेट परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
सीआईएसआर यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी। इस टेस्ट में तीन भाग होंगे। सभी भागों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।
Also read SSC CHTE 2025: एसएससी कंबाइंड हिंदी अनुवादक भर्ती के पहले राउंड का आवंटन परिणाम घोषित, 532 अभ्यर्थी अनुशंसित
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड के माध्यम से भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति', 'असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश', और केवल 'पीएचडी में प्रवेश' की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।