Trusted Source Image

RRC CR Apprentice 2026: आरआरसी सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन जारी, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | November 5, 2026 | 06:44 PM IST | 1 min read

आरआरसी सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया 10वीं कक्षा और आईटीआई के अंकों के औसत पर आधारित होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
चयन प्रक्रिया 10वीं कक्षा और आईटीआई के अंकों के औसत पर आधारित होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलापुर क्लस्टर में 2,861 प्रोविजनल ट्रेनिंग स्लॉट के लिए अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 2 दिसंबर 2026 (शाम 5 बजे) तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की आयु 3 नवंबर 2026 तक 15 वर्ष पूरी होनी चाहिए और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी) के उम्मीदवारों के मामले में अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

RRC Central Railway Apprentice 2026: पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50% कुल अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) द्वारा जारी किया गया नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट
होना आवश्यक है।

इस अधिसूचना के तहत इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (B.E./B.Tech) और डिप्लोमा (Polytechnic) धारक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं।

RRC Central Railway Apprentice 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य (General), अनारक्षित (UR)100 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)100 रुपये
अनुसूचित जाति (SC)निशुल्क 
अनुसूचित जनजाति (ST)निशुल्क 
दिव्यांग (PwBD)निशुल्क 
महिला (Women)निशुल्क 

RRC Central Railway Apprentice 2026: क्लस्टरवाइज रिक्तियों की संख्या

क्लस्टर
प्रशिक्षण स्लॉट
मुंबई
1,712
भुसावल
500
पुणे
271
नागपुर
221
सोलापुर
157
कुल
2,861

Also read RSSB: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में खाली रह गए 1800 से ज्यादा पद, कटऑफ अंक न ला पाने से अभ्यर्थी निराश

RRC Central Railway Apprentice 2026: चयन प्रक्रिया

आरआरसी सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा की परीक्षा और संबंधित ITI ट्रेड में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications