Trusted Source Image

HCL Apprentice Recruitment 2026: एचसीएल में ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | November 5, 2026 | 05:53 PM IST | 2 mins read

एचसीएल में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित अपने मलांजखंड कॉपर प्रोजेक्ट (MCP) में ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 है।

उम्मीदवारों को अपना आवेदन पूरा करने के लिए अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और HCL का ऑनलाइन फॉर्म, दोनों भरना अनिवार्य है। इस भर्ती के तहत, इलेक्ट्रीशियन, COPA, फिटर, वेल्डर और शॉटफायरर/ब्लास्टर सहित 19 ट्रेडों में कुल 171 अप्रेंटिस पद उपलब्ध हैं।

HCL Apprentice Recruitment 2026: आयुसीमा

एचसीएल ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए कट-ऑफ तारीख के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

HCL Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

एचसीएल ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। मेट माइंस और ड्राइवर पदों के लिए केवल 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

Also read RRB JE Vacancy 2026: आरआरबी जेई समेत अन्य भर्ती के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 4,029 से बढ़कर 4,487 हुई 

HCL Apprentice Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया के चरण

एचसीएल ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को भारत सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeship.gov.in पर अपना पंजीकरण करके हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मलांजखंड कॉपर प्रोजेक्ट का चयन करना होगा। इसके बाद जनरेट हुए यूनिक नंबर की मदद से एचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

HCL Apprentice Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं है। चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें 10वीं के अंकों को 70% और आईटीआई के अंकों को 30% वेटेज दिया जाएगा। वहीं, केवल 10वीं पास वाले पदों (जैसे मेट माइंस और ब्लास्टर) के लिए चयन पूरी तरह 10वीं के अंकों (100% वेटेज) के आधार पर होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications