Saurabh Pandey | November 12, 2026 | 10:46 AM IST | 1 min read
एमपीईएसबी ने सेवारत शिक्षकों के लिए एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने सेवारत शिक्षकों के लिए एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) की तारीख घोषित कर दी है। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, सेवारत शिक्षकों के लिए एमपी टीईटी 20 दिसंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और इसका आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में 150 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा, जिसे हल करने के लिए परीक्षार्थियों को कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नपत्र के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे और उनमें से एक विकल्प सही होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले सभी शिक्षक अपना प्रवेश पत्र परीक्षा से पांच दिन पहले यानी 15 दिसंबर 2026 से ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षार्थी एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।