Trusted Source Image

ICAR Technical Assistant Recruitment 2026: आईसीएआर में टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 18 नवंबर से आवेदन

Saurabh Pandey | November 12, 2026 | 07:50 AM IST | 1 min read

आईसीएआर में टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होगी।

अंतिम मेरिट केवल मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर तय होती है। (आधिकारिक वेबसाइट)
अंतिम मेरिट केवल मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर तय होती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट्स रिक्रूटमेंट बोर्ड (ASRB) ने आईसीएआर संस्थानों के लिए टेक्निकल असिस्टेंट (T-3) और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) के लिए सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4) पदों पर भर्ती के लिए 'सेंट्रलाइज्ड कंबाइंड एग्जामिनेशन 2026' का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 नवंबर से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है।

आवेदन पत्र में सुधार तथा संशोधन शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के लिए निर्धारित तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अभ्यर्थी 18 से 20 दिसंबर तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं और ऑनलाइन माध्यम से सुधार शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम समय के बाद किसी भी संशोधन या शुल्क भुगतान का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ICAR Technical Assistant Recruitment 2026: आयुसीमा

आईसीएआर टेक्निकल असिस्टेंट और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) के लिए सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए 17 दिसंबर 2026 को उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ICAR Technical Assistant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
केवल टी-3
केवल टी-4
टी-3 और टी-4 दोनों
अनारक्षित (UR)
300 रुपये
300 रुपये
600 रुपये
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
150 रुपये
150 रुपये
300 रुपये
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांगजन (PwBD) / महिला / ट्रांसजेंडर / भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)
शून्य
शून्य
शून्य

Also read UIIC AO Result 2026: यूआईआईसी एओ टियर 1 रिजल्ट uiic.co.in पर जारी, डाउनलोड चरण और आगे की प्रक्रिया जानें

ICAR Technical Assistant Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

खंडविषयअंक
1सामान्य ज्ञान (General Knowledge)25
2सामान्य अंग्रेजी (General English)25
3संख्यात्मक अभियोग्यता (Quantitative Aptitude)25
4सामान्य कृषि (General Agriculture)25
कुल 
100
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications