Trusted Source Image

UIIC AO Result 2026: यूआईआईसी एओ टियर 1 रिजल्ट uiic.co.in पर जारी, डाउनलोड चरण और आगे की प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | November 11, 2026 | 09:51 PM IST | 2 mins read

यूआईआईसी एओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ में टियर 2 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

यूआईआईसी एओ टियर 2 परीक्षा 30 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूआईआईसी एओ टियर 2 परीक्षा 30 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने आज प्रशासनिक अधिकारी (स्केल 1) - जर्नलिस्ट एंड हिंदी ऑफिसर्स भर्ती 2026 के लिए टियर 1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर यूआईआईसी एओ टियर 1 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। यूआईआईसी एओ रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। टियर 1 परीक्षा 22 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

प्रारंभिक परीक्षा (टियर-1) में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। यूआईआईसी एओ टियर 2 परीक्षा 30 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। यूआईआईसी एओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 उचित समय पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

Also readRRB ALP Recruitment 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में 3,500 पदों की बढ़ोतरी, संशोधित नोटिस जारी

यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 225 पदों को भरा जाएगा, जिसमें एओ (जर्नलिस्ट) के 200 पद और एओ (हिंदी ऑफिसर्स) के 25 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। अंतिम चयन टियर 2 परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

UIIC Administrative Officer Tier 1 Result 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूआईआईसी एओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूआईआईसी करियर्स पोर्टल uiic.co.in/web/careers/recruitment पर जाएं।
  • “टियर 2 के लिए प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स के रोल नंबर लिस्ट - एओ भर्ती 2026” पर क्लि करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
  • उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।

नोटिस के अनुसार, “यदि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में यह पता चलता है कि कोई उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करता है या उसने कोई गलत जानकारी दी है या कोई महत्वपूर्ण तथ्य छिपाया है या अनुचित साधनों का उपयोग किया है या स्वयं के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को बैठाया है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। यदि नियुक्ति के बाद भी ऐसी किसी कमी का पता चलता है, तो उसकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।”

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications