Santosh Kumar | November 15, 2026 | 04:22 PM IST | 1 min read
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, परीक्षा की अवधि को 12 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। 28 नवंबर को पहली पाली (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक) में कोई परीक्षा नहीं होगी।

नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की संशोधित समय-सारणी जारी की है। ये परीक्षाएं राज्य-स्तरीय एकसमान परीक्षा योजना के तहत आयोजित की जा रही हैं। पहले ये परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होनी थीं, लेकिन जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) के कारण इनमें कुछ बदलाव किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, परीक्षा की अवधि को 12 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। 28 नवंबर को पहली पाली (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक) में कोई परीक्षा नहीं होगी।
अब दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) का पेपर 28 नवंबर को दूसरी पाली में होगा।
वहीं, कक्षा 11 और 12 के छात्र एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज और रसायन विज्ञान की परीक्षाओं में शामिल होंगे। कक्षा 11 और 12 के लिए अर्थशास्त्र का पेपर, अब 12 दिसंबर को पहली पाली में होगा।
परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि अन्य तारीखों के लिए परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। बाकी तारीखों का कार्यक्रम पहले जैसा ही रहेगा।
उन्होंने कहा, ''हमने तीन साल पहले यह परियोजना शुरू की थी और पिछले साल इसका परीक्षण किया। इस साल हम इसका विस्तार कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य इसे सिर्फ दिल्ली तक सीमित रखने के बजाय देशभर के स्कूलों तक पहुंचाना है।''
Press Trust of India