Santosh Kumar | November 15, 2026 | 11:52 AM IST | 2 mins read
शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए, परीक्षा देश भर के 192 शहरों में पेन-एंड-पेपर आधारित टेस्ट (पीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 2 से 4 दिसंबर की रात 11:50 बजे तक का समय दिया जाएगा।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से श्रेष्ठ नेट्स 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह योजना अनुसूचित जाति (एससी) और विमुक्त जनजातियों (डीएनटी) के मेधावी छात्रों को प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं की मुफ्त शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देती है। आवेदन 14 नवंबर से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए, परीक्षा देश भर के 192 शहरों में पेन-एंड-पेपर आधारित टेस्ट (पीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 2 से 4 दिसंबर की रात 11:50 बजे तक का समय दिया जाएगा।
परीक्षा शहर के बारे में जानकारी 20 दिसंबर को जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 3 जनवरी से एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा 10 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी (द्विभाषी) होगा। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा पेन-और-पेपर (ओएमआर शीट आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी। रिजल्ट डेट के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।
परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए सूचना बुलेटिन देख सकते हैं। इसमें परीक्षा योजना, अवधि, माध्यम, पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड, सीट आरक्षण, परीक्षा शहर, अर्हता मानदंड और महत्वपूर्ण तिथियों जैसी सभी जानकारियां दी गई हैं।
आवेदन के लिए पात्रता मानदंडों के अनुसार, माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये तक होनी चाहिए। 31 मार्च 2027 तक, कक्षा 9 के लिए उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच, और कक्षा 11 के लिए 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इसके तहत लगभग 2,400 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 2,160 सीटें एससी छात्रों के लिए और 240 सीटें डीएनटी छात्रों के लिए आरक्षित हैं। वर्तमान में कक्षा 8 में पढ़ रहे छात्र कक्षा 9 के लिए, और कक्षा 10 में पढ़ रहे छात्र कक्षा 11 के लिए पात्र हैं।
इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 68.32% रहा है। बोर्ड ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपलोड कर दिए हैं, जहां छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।
Santosh Kumar