Trusted Source Image

NIFT Registration 2027: निफ्ट प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ी, नई करेक्शन डेट जानें

Abhay Pratap Singh | November 14, 2026 | 06:14 PM IST | 1 min read

शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए विभिन्न अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), निफ्ट लैटरल एंट्री एडमिशन (NLEA), कारीगरों (Artisans) और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।

निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 10 जनवरी, 2027 को आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 10 जनवरी, 2027 को आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम (NIFTEE) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आखिरी तिथि 16 नवंबर थी।

शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए विभिन्न अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), निफ्ट लैटरल एंट्री एडमिशन (NLEA), कारीगरों (Artisans) और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक 16 अक्टूबर, 2026 से सक्रिय है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवारों को बढ़ाई गई समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। उनसे यह भी अनुरोध है कि वे सुधार (करेक्शन) बहुत सावधानी से करें, क्योंकि बताए गए सुधार की अवधि समाप्त होने के बाद आवेदन पत्र में संशोधन का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।”

Also readBihar UGMAC Counselling 2026: बिहार यूजी आयुष काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड-1 का शेड्यूल जारी, सीट आवंटन डेट

निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 10 जनवरी, 2027 को आयोजित किया जाएगा। पात्रता मानदंड और रजिस्ट्रेशन फीस सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवारों को निफ्ट 2027 इंफॉर्मेशन बुलेटिन जांचने की सलाह दी गई है।

NIFT Registration 2027 Last Date: संशोधित कार्यक्रम

निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए संशोधित कार्यक्रम नीचे जांच सकते हैं:

विवरणपूर्व निर्धारित अंतिम तिथिसंशोधित अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करना

16 अक्टूबर 2026 से 16 नवंबर 2026 तक

16 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक

विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि

17 नवंबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक

25 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक

आवेदन फॉर्म के विवरण में सुधार

22 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक

30 नवंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications