Abhay Pratap Singh | November 14, 2026 | 03:47 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल रिवाइज्ड आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2026 के तहत आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी आज जारी कर दी है। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी आबकारी कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल रिवाइज्ड आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार रिजल्ट आने से पहले अंकन योजना का पालन करते हुए अंतिम उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आयोग द्वारा आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 20 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी और 22 नवंबर को प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी गई थी। समय-सीमा के भीतर शुल्क भुगतान के साथ ऑनलाइन माध्यम में प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपीएसएसएससी ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
यूपी आबकारी कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 2026 में उपस्थित हुए उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीदवार है। अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड जैसे विवरण की मदद से अपना यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आबकारी सिपाही के रिक्त 722 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।