Abhay Pratap Singh | November 14, 2026 | 01:28 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड टीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) रामनगर, नैनीताल ने उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर यूटीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड टीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उत्तराखंड यूटीईटी का रिजल्ट लिंक 25 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी। इसलिए अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए।
यूबीएसई द्वारा उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 27 सितंबर को प्राथमिक स्तर और उच्चर प्राथमिक स्तर तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की गई थी। यूटेट प्रोविजनल आंसर की 5 अक्टूबर को आई थी, जिस पर 15 अक्टूबर, 2026 तक आपत्तियां मांगी गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “विज्ञप्ति संख्या यूबीएसई/यूटीईटी/2026 विज्ञप्ति-01/77-81/2026-27 के तहत 27 सितंबर 2026 को आयोजित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय (यूटीईटी-1 एवं 2) 2026 का परीक्षाफल परिषद की वेबसाइट www.uktet.com अथवा www.ubse.uk.gov.in के विभागीय परीक्षा/यूटीईटी टैब पर उपलब्ध है।”
बोर्ड ने बताया कि, प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद दोनों परीक्षाओं की अंतिम उत्तर कुंजी भी परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in के विभागीय परीक्षा/ यूटीईटी टैब पर उपलब्ध है। यूटेट स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पेपर (1 या 2), प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति जांच सकते हैं।
उत्तराखंड यूटीईटी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यहां चरण जांच सकते हैं: