Saurabh Pandey | November 13, 2026 | 01:51 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड अपर पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उममीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड अपर पीसीएस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारो को अपना एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा, साथ ही परीक्षा केंद्र परिवर्तन से जुड़े किसी भी अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
Also read RRB Group D Result 2026 Live: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी, जोन-वाइज मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ करें चेक
यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 29 नवंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सामान्य अध्ययन के लिए होगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए होगी, जो दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
ऑनलाइन आवेदन में स्वयं श्रुतलेखक लाने का दावा करने वाले दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को विज्ञापन में निर्धारित संबंधित प्रारूप पर प्रमाण-पत्र जमा करना होगा। इसके साथ ही श्रुतलेखक की दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक योग्यता की मार्कशीट एवं प्रमाण-पत्र तथा श्रुतलेखक के आधार कार्ड की फोटोकॉपी उपलब्ध कराना आवश्यक है।
वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने आयोग से श्रुतलेखक उपलब्ध कराने का विकल्प चुना है, उन्हें केवल निर्धारित प्रारूप पर अपना दिव्यांगता प्रमाण-पत्र आयोग कार्यालय में जमा करना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को हरिद्वार नगर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा और वे परीक्षा से दो दिन पहले यानी 27 नवम्बर, 2026 को आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर आयोग द्वारा अनुमन्य श्रुतलेखक से मिल सकेंगे।