Saurabh Pandey | November 13, 2026 | 11:50 AM IST | 1 min read
आईसीएसआई ने सीएसईईटी अक्टूबर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब 15 नवंबर से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने 'कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट' (CSEET) अक्टूबर 2026 सत्र का परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट रिजल्ट 15 नवंबर को जारी किया जाएगा। रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 2 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा।
आईसीएसआई सीएसईईटी अक्टूबर 2026 सत्र का ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट icsi.edu पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।
आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करना होगा।
Also read RRB Group D Result 2026 Live: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी, जोन-वाइज मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ करें चेक
अगला कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) 1 फरवरी से 4 फरवरी, 2027 के बीच आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया और परीक्षा शुल्क का भुगतान, 16 नवंबर, 2026 से शुरू होगा।