Trusted Source Image

Bihar UGMAC Counselling 2026: बिहार आयुष यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड-1 का शेड्यूल जारी, सीट आवंटन डेट

Saurabh Pandey | November 13, 2026 | 12:54 PM IST | 2 mins read

बीसीईसीईबी ने राज्य के सरकारी और निजी आयुष कॉलेजों में BAMS, BHMS और BUMS पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड-1 ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है।

बोर्ड द्वारा 14 नवंबर 2026 को वेबसाइट पर रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड द्वारा 14 नवंबर 2026 को वेबसाइट पर रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने राज्य के सरकारी और निजी आयुष मेडिकल कॉलेजों में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS और BUMS) के पहले वर्ष में नामांकन के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड-1 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा 9 से 11 नवंबर 2026 तक आयोजित तीसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद रिक्त रह गई सीटों को नीट यूजी की अखिल भारतीय रैंक (AIR) के आधार पर भरा जाएगा।

बोर्ड द्वारा 14 नवंबर 2026 को वेबसाइट पर रिक्त सीटों का विवरण जारी किया जाएगा और इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण, रजिस्ट्रेसन-कम-चॉइस फिलिंग तथा पूर्व आवेदकों द्वारा सहमति देने की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि और शुल्क भुगतान व आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 19 नवंबर 2026 को रैंक कार्ड प्रकाशित किया जाएगा और उसी दिन रात 11:59 बजे तक उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेजों की चॉइस लॉक कर सकेंगे।

BCECEB UGMAC Counselling 2026: काउंसलिंग शुल्क

बीसीईसीईबी ने राज्य के सरकारी और निजी आयुष कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये और एससी, एसटी, डीक्यू उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन/काउंसलिंग फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। हालांकि, प्राइवेट कॉलेजों के मामले में, सभी उम्मीदवारों को 1200 रुपये का भुगतान करना होगा।

Also read DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में जेई, एमटीएस पदों पर भर्ती शुरू, 11 दिसंबर लास्ट डेट, चयन प्रक्रिया  

BCECEB UGMAC Counselling 2026: स्ट्रे राउंड काउंसलिंग शेड्यूल

स्ट्रे राउंड काउंसलिंग शेड्यूलकाउंसलिंग तिथि और समय
बोर्ड की वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स जारी होने की तिथि14 नवंबर 2026
ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन-कम-चॉइस फिलिंग तथा आवेदन डेटा और चॉइस में सुधार की शुरुआत14 नवंबर 2026
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि18 नवंबर 2026 (रात 10 बजे तक)
पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा शुल्क भुगतान सहित आवेदन जमा करने और डेटा सुधार की अंतिम तिथि18 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
पूर्व में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों द्वारा स्ट्रे वैकेंसी राउंड 1 के लिए सहमति और शुल्क भुगतान14 नवंबर 2026 से 18 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
रैंक कार्ड का प्रकाशन19 नवंबर 2026
चॉइस फिलिंग, चॉइस एडिटिंग और लॉक करने की अंतिम तिथि19 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
स्ट्रे वैकेंसी राउंड 1 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम का प्रकाशन21 नवंबर 2026
प्रोविजनल सीट आवंटन आदेश डाउनलोड करने की तिथि21 नवंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया
23 नवंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक   
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications