Trusted Source Image

JHRMS SMO Recruitment 2026: झारखंड स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 15 नवंबर तक बढ़ी

Saurabh Pandey | November 13, 2026 | 11:06 AM IST | 1 min read

झारखंड स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इससे उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए और मौका मिलेगा।

उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल का वैलिड रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल का वैलिड रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JHRMS) ने झारखंड में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से पात्र मेडिकल प्रोफेशनल्स को राज्य भर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के कुल 306 पदों पर काम करने का अवसर मिलेगा।

झारखंड स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित मेडिकल स्पेशलिटी में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा चाहिए। इसके साथ ही नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त योग्यता होनी चाहिए। मेडिकल काउंसिल का वैलिड रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है।

JRHMS Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद श्रेणी
रिक्तियां 
नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर
200
एनएचएम के तहत स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर
106
कुल
306

JRHMS Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेजों की सूची

  1. कक्षा 10 और 12 के प्रमाण-पत्र।
  2. MBBS डिग्री और पोस्टग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा के प्रमाण-पत्र।
  3. मेडिकल काउंसिल पंजीकरण प्रमाण-पत्र।
  4. अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।
  5. जाति या विकलांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।
  6. नियुक्ति पत्र या वेतन का प्रमाण (यदि आवश्यक हो)।
  7. हाल की तस्वीर और हस्ताक्षर।

Also Read] GSTAT Recruitment 2026: जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल में भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, 15 नवंबर से करें आवेदन

JRHMS Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications