Trusted Source Image

RRB NTPC UG Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी के 1688 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जानें प्रोसेस

Santosh Kumar | November 13, 2026 | 02:48 PM IST | 2 mins read

आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2026 के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 16 से 25 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें आज ही यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें आज ही यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) आज अंडरग्रेजुएट (यूजी) स्तर पर नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) में भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इस भर्ती प्रक्रिया (सीईएन संख्या 07/2026) के जरिए कुल 1,688 पदों को भरा जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम समय-सीमा आज रात 11:59 बजे है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें आज ही यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

इन रिक्तियों में टिकट क्लर्क (700 पद), जूनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट (600 पद), अकाउंट्स क्लर्क-सह-टाइपिस्ट (200 पद) और ट्रेन क्लर्क (188 पद) के पद शामिल हैं। ये पद लेवल-2 और लेवल-3 के अंतर्गत आते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 15 नवंबर है। अभ्यर्थियों को आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 16 से 25 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।'

RRB NTPC UG Recruitment 2026: आवेदन के लिए पात्रता मानदंड

आवेदन के लिए, 12वीं या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। एससी/ एसटी, बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों, पूर्व सैनिकों और 12वीं से उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए 50% अंकों की शर्त अनिवार्य नहीं है।

आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट, डीवी और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है।

Also readRRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल कैटेगरी भर्ती के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी, ऐसे करें चेक

RRB NTPC UG Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर संबंधित विज्ञापन संख्या के सामने दिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी विवरण दर्ज करके ओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा करें।
  • अब अपने मोबाइल नंबर या ईमेल और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

आवेदन शुल्क के रूप में एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, थर्ड जेंडर कैंडिडेट को 250 रुपये और अन्य को 500 रुपये देना होगा। कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क का प्रारंभिक वेतन 21,700 रुपये है, जबकि अन्य पदों का 19,900 रुपये है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications