Trusted Source Image

JEE Advanced Exam Date 2027: जेईई एडवांस्ड एग्जाम डेट घोषित, अगले साल 23 मई को परीक्षा, आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

Santosh Kumar | November 13, 2026 | 06:41 PM IST | 1 min read

आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा को सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा माना जाता है। केवल वे उम्मीदवार ही इसमें शामिल हो सकते हैं, जिनकी रैंक एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा में टॉप 2.5 लाख के भीतर आती है।

Back

JEE Advanced Last 15 Years Questions Papers

Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.

Download EBook
जेईई एडवांस्ड 2027 परीक्षा अगले साल 23 मई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
जेईई एडवांस्ड 2027 परीक्षा अगले साल 23 मई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) ने जेईई एडवांस्ड 2027 परीक्षा की आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा अगले साल 23 मई 2027 को आयोजित की जाएगी। यह घोषणा आज की गई, और इसी के साथ आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in भी लॉन्च की गई। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी पात्रता शर्तों और अन्य अपडेट्स को देख सकते हैं।

आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा को सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा माना जाता है। केवल वे उम्मीदवार ही इसमें शामिल हो सकते हैं, जिनकी रैंक एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा में टॉप 2.5 लाख के भीतर आती है। 

JEE Advanced Exam Date 2027: पात्रता मानदंड लिंक पोर्टल पर एक्टिव

इस साल आईआईटी दिल्ली इस परीक्षा का आयोजन करेगा। पात्रता के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया गया है। जेईई (एडवांस्ड) 2027 के लिए संशोधित पात्रता मानदंड jeeadv.ac.in पर उपलब्ध हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सभी संबंधित जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम सूचनाओं के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।

Also readJEE Main 2027 Session 1: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन के लिए एडवाइजरी और इंस्ट्रक्शन जारी, लेटेस्ट अपडेट जानें

JEE Advanced 2027: जेईई एडवांस्ड आवेदन कब होगा शुरू? 

इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 10-12 अंकों के डिस्प्ले वाले ऑन-स्क्रीन बेसिक (गैर-वैज्ञानिक) कैलकुलेटर के उपयोग की सुविधा उपलब्ध होगी। जिन छात्रों ने 2025 या उससे पहले कक्षा 12 की परीक्षा दी, वे इसके लिए पात्र नहीं हैं।

जेईई मेन के परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू हो जाएगा। छात्रों को पंजीकरण, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications