Trusted Source Image

Delhi University: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची के इलाज के लिए डीयू ने दी 17 करोड़ की सहायता को मंजूरी

Santosh Kumar | November 13, 2026 | 07:29 PM IST | 2 mins read

बच्ची के उपचार के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने विशेष समिति गठित की जिसने बच्ची के जीवन रक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिया तथा 17 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की अनुशंसा की है।

विश्वविद्यालय ने 9 महीने की एक बच्ची के इलाज के लिए 17 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
विश्वविद्यालय ने 9 महीने की एक बच्ची के इलाज के लिए 17 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की पहल ने दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्ची के इलाज का रास्ता खोल दिया है। विश्वविद्यालय ने 9 महीने की एक बच्ची के इलाज के लिए 17 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह बच्ची 'स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग' (एसओएल) के एक फैकल्टी सदस्य की बेटी है और 'स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी' (एसएमए) टाइप-II नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है।

बच्ची के उपचार के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने विशेष समिति गठित की जिसने बच्ची के जीवन रक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिया तथा 17 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की अनुशंसा की है।

इस निर्णय के माध्यम से डीयू ने यह संदेश दिया है कि संस्थानों की भूमिका केवल शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 

क्राउड फंडिग से 3.11 करोड़ रूपये एकत्र 

एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रस्‍ताव को एसओएल की जीबी में रखा और अनुमोदित कराया। क्राउड फंडिग एवं सरकारी मदद के लिए एसओएल शैक्षिक संघ के अधिकारियों ने हर संभव प्रयास किया। 

क्राउड फंडिग के माध्‍यम से इन्‍होंने 3.11 करोड़ रूपये एकत्र किये जिसमें Tata Trust, CM Relief Fund, Impact Guru, Milaap, Keeto, Gofound Me, Teacher Relief Fund एवं एसओएल के गैर शैक्षणिक संघ का भी बड़ा योगदान रहा।

Also readDelhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, तत्काल कदम उठाने की मांग

इसके बाद, पायल मागो ने कुलपति से मदद मांगी। डीयू कुलपति ने भी इस विषय के संबंध में विशेषज्ञों की समिति गठित कर बैठक रखी जिसने विविध तकनीक पक्षों की चर्चा की और सर्वसम्‍मति से प्रस्‍ताव को अनुमोदित किया। 

प्रो. पायल मागो ने बताया कि इस ऐतिहासिक निर्णय को मूर्त रूप देने में कुलसचिव डॉ विकास गुप्‍त, साऊथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्‍बी एवं समिति के अन्‍य सदस्‍यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications