Trusted Source Image

CGSSB Revised Exam Calendar 2027: सीजीएसएसबी संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी, पीपीटी और प्री बीएड एग्जाम 6 मई को

Abhay Pratap Singh | November 12, 2026 | 05:45 PM IST | 2 mins read

सीजीएसएसबी द्वारा पीईटी और प्री एमएससी नर्सिंग का आयोजन 13 मई, 2027 को और प्री डीएलएड परीक्षा 3 जून, 2027 को आयोजित की जाएगी।

सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज वर्ष 2027 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। सीजीएसएसबी रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर 2027 के अनुसार, पहली परीक्षा 10 जनवरी, 2027 को समूह 1 उप समूह 2 की और पीपीटी एवं प्री बीएड परीक्षा 6 मई, 2027 को आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा, समूह 1 की परीक्षा 14 मार्च को, समूह 4 की परीक्षा 4 अप्रैल को और समूह 3 उप समूह 3 की परीक्षा 18 अप्रैल, 2027 को कराई जाएगी। सीजीएसएसबी द्वारा पीईटी और प्री एमएससी नर्सिंग का आयोजन 13 मई, 2027 को और प्री डीएलएड परीक्षा 3 जून, 2027 को आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं रविवार को आयोजित होने के कारण 15 जून 2027 तक होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन परीक्षाओं को रविवार के बजाय गुरुवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

सीजीएसएसबी के अनुसार, “छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र क्रमांक RULE-505/6/2026-GAD-1-Part (2), 2 सितंबर, 2026 के माध्यम से विभागों को प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी। इस अवधि के दौरान समूह 3 के उपसमूह 02 के लिए प्रस्ताव प्राप्त होने के कारण इस समूह की परीक्षा पूर्व में आरक्षित तिथि 19 सितंबर, 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।”

CGSSB Revised Exam Calendar 2027 Out: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजीएसएसबी रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजीएसएसबी की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
  • उम्मीदवार इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Also readCGSSB Group 2 Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में स्नातकोत्तर व स्नातक स्तर के 1,703 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

CGSSB Exam Calendar 2026 Revised: परीक्षा कैलेंडर

नीचे सारणी में सीजीएसएसबी संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026 जांच सकते हैं:

क्रम संख्यापरीक्षा का नामसंभावित परीक्षा तिथि

1

समूह 2 का उप समूह 02

10-01-2027 (रविवार)

2

समूह 01

14-03-2027 (रविवार)

3

समूह 04

04-04-2027 (रविवार)

4

समूह 3 का उप समूह 03

18-04-2027 (रविवार)

5

पी.पी.टी.

06-05-2027 (गुरुवार)

6

प्री. बी.एड.

06-05-2027 (गुरुवार)

7

पी.ई.टी.

13-05-2027 (गुरुवार)

8

प्री. एम.एस.सी. नर्सिंग

13-05-2027 (गुरुवार)

9

पी.पी.एच.टी.

27-05-2027 (गुरुवार)

10

पोस्ट बेसिक नर्सिंग

27-05-2027 (गुरुवार)

11

प्री. डी.एल.एड.

03-06-2027 (गुरुवार)

12

प्री. एम.सी.ए.

10-06-2027 (गुरुवार)

13

प्री. बी.एस.सी. नर्सिंग

10-06-2027 (गुरुवार)

14

पी.ए.टी./पी.व्ही.सी.टी.

20-06-2027 (रविवार)

15

समूह 2 का उप समूह 03

11-07-2027 (रविवार)

16

समूह 05

25-07-2027 (रविवार)

17

समूह 6 का उप समूह 01

29-08-2027 (रविवार)

18

समूह 3 का उप समूह 02

19-09-2027 (रविवार)

19

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET27)

26-09-2027 (रविवार)

20

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET27)

03-10-2027 (रविवार)

21

समूह 2 का उप समूह 01

17-10-2027 (रविवार)

22

समूह 07

21-11-2027 (रविवार)

23

आरक्षित

28-11-2027 (रविवार)

24

समूह 6 का उप समूह 02

12-12-2027 (रविवार)

25

आरक्षित

19-12-2027 (रविवार)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications