Trusted Source Image

IIT Kharagpur PG Medical Course: आईआईटी खड़गपुर ने पीजी चिकित्सा पाठ्यक्रम किया शुरू, एनएमसी ने दी मंजूरी

Press Trust of India | November 12, 2026 | 06:28 PM IST | 1 min read

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले नीट-पीजी की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से होंगे।

आईआईटी खड़गपुर पहले बैच के लिए संस्थान 6 विषयों में एमडी पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आईआईटी खड़गपुर पहले बैच के लिए संस्थान 6 विषयों में एमडी पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) देश का पहला ऐसा आईआईटी बन गया है, जिसने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) से मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर (PG) चिकित्सा डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संस्थान के डॉ. बीसी रॉय बहु-विशेषज्ञता चिकित्सा शोध केंद्र में एमडी के पहले बैच की पढ़ाई शुरू होगी। 

यह आईआईटी के स्नातकोत्तर (पीजी) चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विस्तार को दर्शाता है। आईआईटी खड़गपुर देश में स्थापित होने वाला पहला आईआईटी भी है।

आईआईटी खड़गपुर के निदेशक सुमन चक्रवर्ती ने कहा, “देश का पहला आईआईटी अब चिकित्सा शिक्षा के भविष्य को आकार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठा रहा है। हमारा उद्देश्य केवल विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करना नहीं है, बल्कि ऐसा तंत्र विकसित करना है, जहां चिकित्सा क्षेत्र की उत्कृष्टता का मेल इंजीनियरिंग कौशल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और अनुसंधान के व्यावहारिक इस्तेमाल से हो।”

Also readDelhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा

चक्रवर्ती ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे चिकित्सा स्नातक न केवल उत्कृष्ट चिकित्सक बनें, बल्कि ऐसे नवोन्मेषक भी हों, जो स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी मानवता की कुछ सबसे गंभीर चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम हों। शैक्षणिक सत्र 2026-27 का पहला बैच इस नयी यात्रा का अग्रदूत होगा।”

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले नीट-पीजी की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से होंगे। आधिकारिक काउंसलिंग कार्यक्रम, पात्रता मानदंड और सीटों की संख्या के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग में आवेदन किया जा सकेगा। 

पहले बैच को देश के आईआईटी संस्थानों के इतिहास में स्नातकोत्तर चिकित्सा की पढ़ाई करने वाले छात्रों का पहला समूह होने का गौरव हासिल होगा। पहले बैच के लिए संस्थान 6 विषयों में एमडी पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। इनमें सामान्य चिकित्सा, रेडियोलॉजी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, सामुदायिक चिकित्सा और बायोकेमिस्ट्री शामिल हैं। प्रत्येक विषय में दो-दो सीट होंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications