Santosh Kumar | November 12, 2026 | 07:04 PM IST | 1 min read
सामान्य और ईडबल्यूएस श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% तय किए गए हैं, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए यह 30% हैं।

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने जोन-वाइज ग्रुप डी भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है। उम्मीदवार अब क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट या rrb.indianrailways.gov.in पर रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 में, उम्मीदवार अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉग-इन करके रिजल्ट देख सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के साथ, जोन-वार कट-ऑफ अंक भी घोषित किए हैं। सामान्य और ईडबल्यूएस श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% तय किए गए हैं, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए यह 30% हैं।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की मदद से आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया नॉर्मलाइज्ड स्कोर पर आधारित है। आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड में नॉर्मलाइज्ड अंक, सेक्शन-वार स्कोर और योग्यता की स्थिति शामिल है। स्कोरकार्ड देखने के लिए लिंक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों और आधिकारिक पोर्टल, rrb.indianrailways.gov.in पर सक्रिय होगा।
जो उम्मीदवार क्वालिफाई करेंगे, उन्हें अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी के बाद, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया होगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए जोनल वेबसाइट देखते रहें।
कुछ अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए, बोर्ड ने एक नई अधिसूचना जारी की है। बीएसईबी विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा की तिथि में बदलाव की घोषणा बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर की है।
Santosh Kumar