Trusted Source Image

RRB ALP CBT-1 Answer Key 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 आंसर-की पीडीएफ जारी, 19 नवंबर तक कर सकेंगे चैलेंज

Santosh Kumar | November 12, 2026 | 07:01 PM IST | 2 mins read

किसी भी प्रकार की पूछताछ या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार हेल्पडेस्क नंबर 7996342666 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पडेस्क की सुविधा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

आरआरबी ने एएलपी सीबीटी-1 परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
आरआरबी ने एएलपी सीबीटी-1 परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सीईएन 01/2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के पद के लिए आयोजित सीबीटी-1 परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा 3 से 5 नवंबर तक हुई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना प्रश्न पत्र, अपने द्वारा दिए गए उत्तर (रिस्पॉन्स) और आंसर की देख सकते हैं। 

आरआरबी एएलपी आंसर-की देखने की सुविधा आज शाम 7 बजे से शुरू होकर 19 नवंबर की रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान, उम्मीदवार प्रश्नों, विकल्पों और आंसर की के संबंध में अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।

RRB ALP CBT-1 Answer Key 2026: आपत्ति शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा

आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये व लागू बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। यदि दर्ज कराई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो वैध आपत्ति के लिए जमा किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क काटने के बाद वापस कर दिया जाएगा। 

शुल्क की वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी, जिससे उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया होगा। उम्मीदवार आपत्ति शुल्क का भुगतान बैंक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, रुपे कार्ड, यूपीआई समेत अन्य ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। 

Also readUPSSSC Havildar Instructor City Slip 2026: यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर सिटी स्लिप जारी, परीक्षा तिथि जानें

RRB ALP Answer Key PDF 2026: विस्तृत प्रक्रिया व दिशा-निर्देश जारी

आपत्तियां दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देश आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। तय समयसीमा के बाद प्रश्नों, विकल्पों और उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। 

किसी भी प्रकार की पूछताछ या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार हेल्पडेस्क नंबर 7996342666 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पडेस्क की सुविधा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। 

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर बोर्ड का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। इस संबंध में उम्मीदवारों के साथ आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications