Abhay Pratap Singh | November 12, 2026 | 04:08 PM IST | 2 mins read
यूपी प्लाटून कमांडर लिखित परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्लाटून कमाण्डर एवं ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आज जारी कर दी है। आवेदन पत्र भरने वाले कैंडिडेट 12 नवंबर से पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से अपनी शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी प्लाटून कमाण्डर और ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि और उसमें उल्लिखित सामग्री/ दस्तावेज लाना होगा। इनके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आयोग ने बताया कि, यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से उचित समय सूचित किया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और दिशा-निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 295 पदों का भरा जाएगा, जिसमें प्लाटून कमाण्डर के 52 पद और ब्लॉक आर्गनाइजर के 243 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
यूपी प्लाटून कमांडर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं: