Saurabh Pandey | November 12, 2026 | 03:00 PM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी पीईटी-पीएसटी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र उम्मीदवार ssccr.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) तथा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास कर ली है और वे पीईटी तथा पीएसटी में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा।
फिजिकल टेस्ट के दिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज अपने संबंधित केंद्रों पर ले जाने होंगे। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का आयोजन एडमिट कार्ड में दी गई तारीख के अनुसार किया जाएगा।
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल हैं। वहीं, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में पद और श्रेणी के अनुसार न्यूनतम लंबाई, छाती और वजन की माप शामिल होती है।
एसएससी विभिन्न केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) आयोजित करता है। आवेदकों को एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचना होगा। ये शारीरिक परीक्षाएं केवल क्वालीफाइंग आधारित होती हैं।