Trusted Source Image

Jharkhand JTET Answer Key 2026: झारखंड टीईटी आंसर-की पीडीएफ कब आएगी? जानें लेटेस्ट अपडेट, अपेक्षित तिथि

Santosh Kumar | November 12, 2026 | 02:48 PM IST | 1 min read

कई कोचिंग संस्थानों ने पहले ही अनौपचारिक जेटीईटी आंसर की जारी कर दी हैं। हालांकि, बोर्ड द्वारा जारी की गई ऑफिशियल आंसर की ही अंतिम और मान्य मानी जाएगी।

जेटीईटी परीक्षा राज्य भर के सैकड़ों केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
जेटीईटी परीक्षा राज्य भर के सैकड़ों केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) 2026 का आयोजन 1 नवंबर 2026 को सफलतापूर्वक किया गया। पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ, जबकि पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए, और अब सभी की नजरें जेटीईटी आंसर की जारी होने पर टिकी हैं। जेटीईटी आंसर-की जल्द ही जारी की जा सकती है। 

कई कोचिंग संस्थानों ने पहले ही अनौपचारिक जेटीईटी आंसर की जारी कर दी हैं। हालांकि, बोर्ड द्वारा जारी की गई ऑफिशियल आंसर की ही अंतिम और मान्य मानी जाएगी। परीक्षा राज्य भर के सैकड़ों केंद्रों पर दो पालियों में हुई। 

Jharkhand JTET Answer Key 2026: झारखंड टीईटी आंसर-की कब आएगी? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) छठ पूजा की छुट्टियों के बाद मॉडल आंसर की जारी करेगी। इसके जारी होने पर, परीक्षा देने वाले 4.85 लाख उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकेंगे। 

उम्मीदवारों को मॉडल झारखंड टेट आंसर की पीडीएफ पर आपत्ति जताने का मौका भी दिया जाएगा। आंसर की जारी करने के साथ ही, जेएसी आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया और समय-सीमा के बारे में भी जानकारी देगी। 

Also readUKSSSC Answer Key 2026 Objection: पशुधन प्रसार अधिकारी सहित अन्य भर्ती परीक्षा की आंसर की पर दर्ज करें आपत्ति

Jharkhand TET Answer Key 2026: झारखंड टीईटी आंसर-की पीडीएफ लिंक

अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर में कोई गलती नज़र आती है, तो वह तय प्रक्रिया का पालन करते हुए, सबूतों के साथ अपना दावा पेश कर सकता है। इसके बाद, आगे की कार्रवाई करने से पहले जेएसी इन आपत्तियों की समीक्षा करेगी।

आधिकारिक आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे जेएसी की आधिकारिक वेबसाइटों jac.jharkhand.gov.in या jactetonline.com से डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें पेपर-1 तथा पेपर-2 की आंसर की देख सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications