Trusted Source Image

NTA Reforms: परीक्षा की निगरानी के लिए एनटीए सशस्त्र बलों के सेवानिवृत्त कर्मियों को पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी

Press Trust of India | November 12, 2026 | 06:24 PM IST | 2 mins read

नीट-यूजी के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद विवादों में आई एनटीए अब ऐसे योग्य संस्थानों और संगठनों से आवेदन आमंत्रित कर रही है, जिनके पास उपयुक्त बुनियादी ढांचा है और जो परीक्षा केंद्र के रूप में सूचीबद्ध होना चाहते हैं।

एनटीए हर साल नीट-यूजी, जेईई, यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट, सीईयूटी आदि परीक्षा आयोजित करती है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए हर साल नीट-यूजी, जेईई, यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट, सीईयूटी आदि परीक्षा आयोजित करती है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: परीक्षा प्रणाली में सुरक्षा चूक और अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) व्यापक सुधार की दिशा में कदम उठाते हुए स्वतंत्र पर्यवेक्षकों का एक स्थायी समूह तैयार कर रही है, जिसमें सशस्त्र बलों और अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कर्मी तथा राज्य एवं केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल होंगे। 

नीट-यूजी के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद विवादों में आई एनटीए अब ऐसे योग्य संस्थानों और संगठनों से आवेदन आमंत्रित कर रही है, जिनके पास उपयुक्त बुनियादी ढांचा है और जो परीक्षा केंद्र के रूप में सूचीबद्ध होना चाहते हैं। 

एनटीए ने दो अलग-अलग अभिरुचि पत्रों के माध्यम से इस उद्देश्य के लिए पात्र व्यक्तियों और संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह हर साल नीट-यूजी, जेईई, यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट, सीईयूटी आदि परीक्षा आयोजित करती है। 

NTA Reforms: एनटीए बनाएगा स्वतंत्र पर्यवेक्षकों का स्थायी समूह

ईओआई दस्तावेज में कहा गया है, ''हर परीक्षा के दिन, एजेंसी हर परीक्षा केंद्र पर एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक तैनात करती है। ये पर्यवेक्षक केंद्र पर एनटीए के अपने प्रतिनिधि होते हैं, जो नगर समन्वयक और केंद्र अधीक्षक से अलग होता है। इनका काम परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा और सुचारू संचालन पर नजर रखना और सीधे एनटीए को रिपोर्ट करना होता है।''

इसमें कहा गया है, ''वार्षिक परीक्षा चक्र के दौरान इस आवश्यकता को समय पर और भरोसेमंद तरीके से पूरा करने के लिए, परीक्षा एजेंसी सरकारी संस्थानों के सेवानिवृत्त और कार्यरत शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कर्मचारियों में से 'पर्यवेक्षकों' का एक पहले से सत्यापित पूल तैयार करेगी और उसे बनाए रखेगी। इस पूल से, हर परीक्षा के लिए काफी पहले ही पर्यवेक्षकों की तैनाती के आदेश जारी किए जा सकेंगे।'' 

Also readNEET Exams: चिकित्सकों के संगठन ने परसेंटाइल के बजाय रैंक-आधारित नीट-पीजी, नीट-एसएस प्रणाली का स्वागत किया

NTA Recruitment: तीन श्रेणियों में मांगे आवेदन 

जानकारी के अनुसार, एनटीए ने पर्यवेक्षकों के लिए आवेदन तीन श्रेणियों में मांगे हैं- 

  • केंद्र और राज्य सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारी 

  • सशस्त्र बलों या अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कर्मी 

  • सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत्त या कार्यरत शिक्षक और प्रोफेसर

NTA Exam Reforms: सेवानिवृत्त अधिकारियों की होगी तैनाती

इसमें कहा गया है, ''भारत के बाहर स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए, परीक्षा एजेंसी आमतौर पर उसी शहर में रहने वाले भारतीय नागरिकों को ही पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी। इनमें उस देश में भारतीय मिशन के कार्यरत या सेवानिवृत्त अधिकारी, विदेश मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अन्य योग्य भारतीय नागरिक शामिल हो सकते हैं।'' 

परीक्षा केंद्र के रूप में सूचीबद्ध होने के लिए, एनटीए ने उन पात्र संस्थानों और संगठनों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनके पास परीक्षा आयोजित करने के लिए उपयुक्त कोई सुविधा (जगह) हो, चाहे वे उसके मालिक हों, उसका संचालन करते हों, या उनके पास कानूनी रूप से उसे इस्तेमाल करने का अधिकार हो।

 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) केंद्र के रूप में सूचीबद्ध होने के लिए, संस्थानों के पास प्रति पाली में पूरी तरह से चालू 285 कंप्यूटर होने चाहिए, जबकि पारंपरिक परीक्षा (पीपीटी) केंद्रों के लिए कम से कम 250 सीट की आवश्यकता होती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications