Trusted Source Image

RSSB MVSI DV Dates: मोटर वाहन उप-निरीक्षक पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रोसेस 16 नवंबर से शुरू, गाइडलाइन जारी

Santosh Kumar | November 13, 2026 | 10:48 PM IST | 2 mins read

बोर्ड ने भर्ती परीक्षा 2021 के तहत डीवी शेड्यूल जारी किया है। 6 अप्रैल 2022 को जारी परिणाम में 3 गुना अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से चयनित किया गया था। अब इन अभ्यर्थियों की पात्रता और मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

परिवहन विभाग ने दस्तावेज सत्यापन के सुचारू संचालन के लिए 6 दलों का गठन किया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
परिवहन विभाग ने दस्तावेज सत्यापन के सुचारू संचालन के लिए 6 दलों का गठन किया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) की मोटर वाहन उप-निरीक्षक (एमवीएसआई) भर्ती-2021 से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम की विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। इस प्रक्रिया का आगाज 16 नवंबर से होगा। परिवहन विभाग ने दस्तावेज सत्यापन के सुचारू संचालन के लिए 6 दलों का गठन किया है। 

बोर्ड ने भर्ती परीक्षा 2021 के तहत डीवी शेड्यूल जारी किया है। 6 अप्रैल 2022 को जारी परिणाम में 3 गुना अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से चयनित किया गया था। अब इन अभ्यर्थियों की पात्रता और मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

RSSB MVSI DV Dates: डीवी प्रक्रिया के लिए टीमें गठित

दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सत्यापन टीमें गठित की गई हैं। परिणामों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। 

वे उम्मीदवार जो 6 अप्रैल, 2022 को घोषित परिणामों में शामिल थे, लेकिन बोर्ड के समक्ष दस्तावेज सत्यापन या शारीरिक फिटनेस मूल्यांकन के लिए उपस्थित नहीं हुए, उन्हें इस दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है।

जिन उम्मीदवारों ने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए, उन्हें 21 नवंबर को शेष दस्तावेज जमा करने का एक और अवसर दिया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार उपस्थित नहीं होता है, तो उसे डीवी प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

Also readRSSB Teaching Associate Admit Card 2026: आरएसएसबी टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड जारी, 17 नवंबर से एग्जाम

RSSB MVSI DV Dates: मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा

यह भर्ती प्रक्रिया काफी समय से लंबित थी। उम्मीदवारों को तय तिथि, समय और स्थान पर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। बोर्ड ने कहा है कि सभी प्रमाणपत्रों के साथ उनकी स्व-सत्यापित प्रतियां भी लानी होंगी। 

कार्य अनुभव से संबंधित दस्तावेजों की विशेष जांच की जाएगी। गलत या अधूरी जानकारी देने पर उम्मीदवार को अयोग्य ठहराया जा सकता है। सत्यापन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया है। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications