Trusted Source Image

RSSB Teaching Associate Exam 2026: जीके पेपर के लिए 445 उम्मीदवारों के वैध रोल नंबर संबंधी दिशानिर्देश जारी

Santosh Kumar | November 13, 2026 | 10:21 PM IST | 2 mins read

कुल 445 ऐसे उम्मीदवारों के वैध रोल नंबर संबंधी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की भ्रम या समस्या न हो। पेपर-I राजस्थान के सामान्य अध्ययन पर आधारित है और यह सभी विषयों के अभ्यर्थियों के लिए कॉमन पेपर है।

वैध रोल नंबर और एडमिट कार्ड से संबंधित ये निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
वैध रोल नंबर और एडमिट कार्ड से संबंधित ये निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कॉन्ट्रैक्टुअल टीचिंग एसोसिएट परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश उन उम्मीदवारों के लिए हैं जिन्होंने एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन किया। जीके यानी राजस्थान के सामान्य अध्ययन के पेपर (पेपर-I) के लिए वैध रोल नंबर और एडमिट कार्ड से संबंधित ये निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

17 नवंबर को होने वाले सामान्य अध्ययन के पेपर के लिए, बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन उम्मीदवारों ने एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन किया है, उन्हें (रोल नंबर के आधार पर) किस एडमिट कार्ड का उपयोग करना चाहिए।

कुल 445 ऐसे उम्मीदवारों के वैध रोल नंबर संबंधी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की भ्रम या समस्या न हो। पेपर-I राजस्थान के सामान्य अध्ययन पर आधारित है और यह सभी विषयों के अभ्यर्थियों के लिए कॉमन पेपर है। 

RSSB Teaching Associate Exam 2026: वैध रोल नंबर वाले प्रवेश पत्र जारी

इस भर्ती के लिए सामान्य अध्ययन की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। एक से अधिक विषयों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा बताए गए वैध रोल नंबर वाले प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा में बैठना होगा।

आरएसएसबी ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ‘न्यूज’ सेक्शन में दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय वैध रोल नंबर की पुष्टि कर लें। 

Also readAnti-Paper Leak Bill: लोकसभा में भारी हंगामे के बीच एंटी-पेपर लीक बिल पास, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

RSSB Teaching Associate Exam 2026: पेपर-II परीक्षा तिथि

गलत एडमिट कार्ड लेकर आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। यह भर्ती राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी के तहत 3,540 संविदा आधारित टीचिंग एसोसिएट पदों के लिए हो रही है। पेपर-II विषयवार 7 से 21 दिसंबर तक आयोजित होगा। 

फोटो पहचान पत्र और एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाएं। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर भरोसा न करें। बोर्ड ने कहा है कि इन निर्देशों का उद्देश्य प्रक्रिया को सुचारू बनाना और अभ्यर्थियों को स्पष्टता प्रदान करना है। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications