Trusted Source Image

आईएनएस चिल्का से 3,000 से अधिक अग्निवीरों और नाविकों ने प्रशिक्षण किया पूरा, 142 महिलाएं शामिल

Press Trust of India | November 14, 2026 | 12:30 PM IST | 1 min read

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने परेड का निरीक्षण किया, जबकि दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने समापन समारोह की अध्यक्षता की।

युवा प्रशिक्षुओं के साथ उनके परिवारों ने भी भव्य पासिंग आउट परेड देखी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट/आईएनएस चिल्का)
युवा प्रशिक्षुओं के साथ उनके परिवारों ने भी भव्य पासिंग आउट परेड देखी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट/आईएनएस चिल्का)

नई दिल्ली: ओडिशा स्थित आईएनएस चिल्का में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आयोजित ‘पासिंग आउट परेड’ (पीओपी) में रिकॉर्ड 3,358 प्रशिक्षु शामिल हुए, जिनमें 142 महिलाएं भी थीं। शुक्रवार को आयोजित इस परेड के साथ 2,756 अग्निवीरों, भारतीय नौसेना के 286 चिकित्सा सहायकों और भारतीय तटरक्षक बल के 316 नाविकों ने 16 सप्ताह का गहन प्रारंभिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। 

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने परेड का निरीक्षण किया, जबकि दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। 

एक अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को शैक्षणिक अध्ययन, शारीरिक फिटनेस, तैराकी, परेड अभ्यास, बाहरी गतिविधियों और नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अनुशासन, टीम भावना और नौसेना के कर्तव्य, सम्मान तथा साहस जैसे मूल मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया।

Also readRRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल कैटेगरी भर्ती के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी, ऐसे करें चेक 

एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) श्रेणी में नचिकेता सनासम को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु चुना गया, जबकि एमआर (मैट्रिक रिक्रूट) श्रेणी में यह सम्मान अरबाज अमीन को मिला। 

दीक्षा ने समग्र योग्यता सूची में सर्वश्रेष्ठ महिला प्रशिक्षु का स्थान हासिल किया। वहीं, अमर शक्ति एम और अर्पित सांगवान को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ नाविक जीडी (जनरल ड्यूटी) और सर्वश्रेष्ठ नाविक डीबी (डोमेस्टिक ब्रांच) चुना गया। युवा प्रशिक्षुओं के साथ उनके परिवारों ने भी भव्य पासिंग आउट परेड देखी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications