Abhay Pratap Singh | November 14, 2026 | 03:10 PM IST | 2 mins read
एससीआई जेसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (ग्रुप-बी Non-Gazetted post) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आज ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एससीआई की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर 14 नवंबर से सुप्रीम कोर्ट जेसीए हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एससीआई जेसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सुप्रीम कोर्ट जेसीए हॉल टिकट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम और रिपोर्टिंग समय जैसे विवरण शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा 20 नवंबर, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। एससीआई जेसीए एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी के साथ ओरिजिनल वैलिड फोटो आइडेंटिटी प्रूफ जैसे आधार कार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि और पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित किया गया हो तो) लाना होगा।
सुप्रीम कोर्ट जेसीए परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में 100 एमसीक्यू प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि 0.25 नेगेटिव मार्किंग है। प्रश्नपत्र हल करने का समय 90 मिनट है। लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 100 में से 50 अंक हासिल करने होंगे।
कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके सुप्रीम कोर्ट जेसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टेस्ट, टाइपिंग स्पीड टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 250 रिक्तियां भरी जाएंगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए सुप्रीम कोर्ट भर्ती पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।