Trusted Source Image

IIT Roorkee: आईआईटी रुड़की में छात्र की मौत के बाद 70 परीक्षाएं स्थगित, अब 22 नवंबर को होंगी आयोजित

Press Trust of India | November 14, 2026 | 05:18 PM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले आयुष राजौरिया का शव बृहस्पतिवार रात करीब 1:00 बजे गोविंद भवन छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था।

छात्र की मौत से संस्थान के छात्र शोकाकुल थे, जिसे देखते हुए आईआईटी प्रशासन ने परीक्षाएं स्थगित कर दीं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
छात्र की मौत से संस्थान के छात्र शोकाकुल थे, जिसे देखते हुए आईआईटी प्रशासन ने परीक्षाएं स्थगित कर दीं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तराखंड के रुड़की में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में 20 वर्षीय छात्र द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने के बाद 70 परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। संस्थान ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईआईटी रुड़की के मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि ये सभी परीक्षाएं शुक्रवार 13 नवंबर को होनी थीं।

उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को अलग-अलग विभागों में 70 परीक्षाएं होनी थीं, लेकिन छात्र की मौत से संस्थान के छात्र शोकाकुल थे, जिसे देखते हुए आईआईटी प्रशासन ने वे सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं। श्रीवास्तव ने बताया कि ये परीक्षाएं अब 22 नवंबर को कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों और उनके परिजन को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले आयुष राजौरिया का शव बृहस्पतिवार रात करीब 1:00 बजे गोविंद भवन छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था। राजौरिया गणित और कम्प्यूटिंग में बीएस-एमएस प्रोग्राम का द्वितीय वर्ष का छात्र था।

Also readIIT Roorkee Student Suicide: आईआईटी रुड़की के द्वितीय वर्ष के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

छात्र की कथित आत्महत्या के मामले में पता चला है कि वह पिछले एक वर्ष से परिसर में ही मानसिक तनाव से उबरने के लिए काउंसलिंग ले रहा था। छात्र के कमरे से कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें उसने अवसादग्रस्त होने और जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी थी।

श्रीवास्तव ने पीटीआई भाषा से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की कि मृतक छात्र परिसर में ही स्थित वेलनेस सेंटर में पिछले एक साल से काउंसलिंग ले रहा था। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में उन छात्रों को काउंसलिंग दी जाती है जो किसी मानसिक अवसाद या किसी अन्य मानसिक परेशानी का सामना कर रहे होते हैं।

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications