Trusted Source Image

UKSSSC ARO PA 2025 Typing Test: उत्तराखंड एआरओ-पीए टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द

Abhay Pratap Singh | November 14, 2026 | 04:39 PM IST | 1 min read

यूकेएसएसएससी एआरओ-पीए 2025 की टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा 15 नवंबर, 2026 को आयोजित की जानी थी।

यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या-70/ 2025 के तहत वैयक्तिक सहायक (Personal Assistant) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा कार्यक्रम स्थगित कर दी है। आयोग द्वारा नई परीक्षा तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।

यूकेएसएसएससी एआरओ-पीए 2025 की टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा 15 नवंबर, 2026 को आयोजित की जानी थी। हालांकि, आयोग ने अब इस निर्धारित तिथि पर परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है।

पर्सनल असिस्टेंट के लिए टाइपिंग टेस्ट व शॉर्टहैंड परीक्षा तथा असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के लिए टाइपिंग परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई थी। इस नोटिस में 15 नवंबर, 2026 को टाइपिंग एवं आशुलेखन परीक्षा आयोजित किये जाने का उल्लेख किया गया था।

Also readUKSSSC: यूकेएसएसएससी ने पशुधन प्रसार और अन्य परीक्षाओं की उत्तर-कुंजी जारी की, 11 नवंबर से दर्ज कराएं आपत्ति

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उक्त पदों की 15 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाने वाली टाइपिंग एवं शॉर्टहैंड परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। टंकण आशुलेखन परीक्षा की नई तिथि एवं प्रवेश-पत्र जारी किए जाने की तिथि जल्द ही आयोग बेवसाइट पर जारी की जाएगी।”

यूकेएसएसएससी एआरओ पीए टाइपिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन के अलावा डाक या ईमेल आदि के माध्यम से एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।

UKSSSC ARO PA 2025 Typing Test: नोटिस डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार परीक्षा स्थगित के संबंध में जारी नोटिस जांच सकते हैं:

  • यूकेएसएसएससी की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘भर्ती और अधिसूचना’ टैब पर क्लिक करें।
  • ‘विज्ञापन संख्या 70/UKSSSC/2025(सहायक समीक्षा अधिकारी व वैयत्तिक सहायक के टंकण व आशुलेखन परीक्षा के स्थगन से संबंधित प्रश्नावली’ पर क्लिक करें।
  • नोटिस जांचें और इसे डाउनलोड कर लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications