Trusted Source Image

AIBE 22 Admit Card 2026: एआईबीई 22 एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | November 14, 2026 | 06:15 PM IST | 1 min read

एआईबीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

एआईबीई 22 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एआईबीई 22 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 14 नवंबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से एआईबीई 22 हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एआईबीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार प्रवेश पत्र में अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस निर्देश जैसे विवरण सकते हैं।

बीसीआई द्वारा एआईबीई 22 परीक्षा ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में 29 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एआईबीई 22 कॉल लेटर के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिन प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also readGSTAT Recruitment 2026: जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल में भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, 15 नवंबर से करें आवेदन 

कैंडिडेट्स को हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण वेरिफाई कर लेनी चाहिए। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार त्रुटि मिलती है, तो उन्हें तुरंत सुधार के लिए परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

एआईबीई 22 प्रश्नपत्र हल करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। अखिल भारतीय बार परीक्षा पास करने वाले एलएलबी छात्रों को भारत की किसी भी अदालत में वकालत करने के लिए पात्र होते हैं। एआईबीई पास उम्मीदवारों को ‘सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस’ (CoP) दिया जाता है।

AIBE 22 Hall Ticket 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एआईबीई 22 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बीसीआई की वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • एआईबीई 22 एडमिट कार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications