Trusted Source Image

दिल्ली में 11वीं-12वीं के दो छात्रों ने कम लागत वाला 'एयर प्यूरीफायर' बनाया, करीब 8,000 स्टूडेंट्स को मिला लाभ

Press Trust of India | November 12, 2026 | 09:21 PM IST | 2 mins read

समर्थ ने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को कक्षाओं में साफ हवा में सांस लेने के लिए स्कूलों की आर्थिक स्थिति पर निर्भर न रहना पड़े।

इन छात्रों को 2026 के 'डायना अवॉर्ड रोल ऑफ ऑनर' में जगह मिली है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
इन छात्रों को 2026 के 'डायना अवॉर्ड रोल ऑफ ऑनर' में जगह मिली है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: दिल्ली के दो स्कूली छात्रों ने एक ऐसा सस्ता फिल्टर बनाया है, जिसे सामान्य पंखों पर लगाकर 'एयर प्यूरीफायर' के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे कम संसाधनों वाले स्कूलों के बच्चों को भी साफ हवा मिल सकेगी। इन छात्रों को 2026 के 'डायना अवॉर्ड रोल ऑफ ऑनर' में जगह मिली है। संस्कृति स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र कृष अग्रवाल और वसंत वैली स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र समर्थ मित्तल ने स्कूलों में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 'प्रोजेक्ट वायु' शुरू किया है। 

समर्थ ने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को कक्षाओं में साफ हवा में सांस लेने के लिए स्कूलों की आर्थिक स्थिति पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने कहा, ''हमने तीन साल पहले यह परियोजना शुरू की थी और पिछले साल इसका परीक्षण किया। इस साल हम इसका विस्तार कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य इसे सिर्फ दिल्ली तक सीमित रखने के बजाय देशभर के स्कूलों तक पहुंचाना है।'' 

295 कक्षाओं में 602 फिल्टर लगाए गए

समर्थ के मुताबिक, कई कम आय वाले परिवारों के बच्चे घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसे में उनके स्कूलों में भी एयर प्यूरीफायर लगाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होते। 

इसी को ध्यान में रखते हुए छात्रों ने कम लागत वाला विकल्प तैयार किया है, जिसके लिए महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत दिल्ली की 295 कक्षाओं में परीक्षण किया गया और वहां 602 फिल्टर लगाए गए। 

Also readBBOSE TimeTable 2026: बिहार बोर्ड ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं की दिसंबर परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, प्रैक्टिकल डेट

फिल्टर बनाने में करीब 140 रुपये का खर्च

इससे करीब 8,000 छात्रों को लाभ मिला। बाद में वंचित बच्चों के स्कूलों में फिल्टर लगाने से इस पहल के दायरे में 10,000 से अधिक छात्र आ गए। समर्थ ने बताया कि इस फिल्टर को बनाने में करीब 140 रुपये का खर्च आता है। 

इसमें विशेष विद्युत आवेशित रेशों का इस्तेमाल किया गया है, जो हवा में मौजूद पीएम 2.5 जैसे बारीक प्रदूषण कणों को अपनी ओर खींचकर रोक लेते हैं। गुब्बारे जैसी बनावट वाला यह फिल्टर पंखा चलने पर फैल जाता है, जिससे हवा को साफ करने के लिए पांच वर्ग फुट से अधिक सतह उपलब्ध होती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications