Trusted Source Image

CGSSB LAG Result 2026: सीजीएसएसबी सहायक ग्रेड 3 रिजल्ट cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | November 17, 2026 | 06:38 PM IST | 2 mins read

सीजीएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड 3 रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें स्किल टेस्ट के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर सहित अन्य विवरण शामिल हैं।

असिस्टेंट ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) का आयोजन 6 सितंबर, 2026 को किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
असिस्टेंट ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) का आयोजन 6 सितंबर, 2026 को किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज विधि एवं विधायी कार्य विभाग के सहायक ग्रेड-3 और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहायक ग्रेड-3/ प्रोसेस राइटर पदों के लिए आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) के प्रथम चरण का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर रिजल्ट जांच सकते हैं।

सीजीएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड 3 रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। परीक्षा परिणाम पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के नाम, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, पिता का नाम और माता का नाम जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।

लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी कौशल परीक्षण में शामिल होने के पात्र होंगे। बोर्ड ने स्किल टेस्ट के लिए विधि एवं विधायी कार्य विभाग में सहायक ग्रेड-3 के 50 और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राइटर के 270 अभ्यर्थियों का चयन किया है।

Also readCGSSB NSSK Admit Card 2026: स्टोर कीपर, ड्राइवर सहित अन्य पदों के एडमिट कार्ड फेज 2 परीक्षा के लिए जारी

सीजीएसएसबी द्वारा असिस्टेंट ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) का आयोजन 6 सितंबर, 2026 को किया गया था। भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर बोर्ड की वेबसाइट पर 18 सितंबर, 2026 को जारी किया गया तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “सहायक ग्रेड-3 एवं सहायक ग्रेड-3/ प्रोसेस राइटर के विज्ञापित कुल रिक्त पदों के 5 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद कौशल परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। लिखित परीक्षा में समान अंक प्राप्त करने पर विभागीय नियमानुसार अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी गई है।”

CGSSB Assistant Grade 3 Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम असिस्टेंट ग्रेड 3 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजीएसएसबी की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, परीक्षा से संबंधित रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपना नाम व रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications