Trusted Source Image

CGSSB NSSK Admit Card 2026: स्टोर कीपर, ड्राइवर सहित अन्य पदों के एडमिट कार्ड फेज 2 परीक्षा के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | November 16, 2026 | 12:44 PM IST | 2 mins read

अभ्यर्थियों को सीजीएसएसबी हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

सीजीएसएसबी एनएसएसके 2026 चरण 2 परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजीएसएसबी एनएसएसके 2026 चरण 2 परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वॉचरूम ऑपरेटर पदों की द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर सीजीएसएसबी एनएसएसके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार सीजीएसएसबी एडमिट कार्ड 2026 में नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। परीक्षार्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन भी करना होगा।

CGSSB NSSK 2026: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड आदि लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार नीचे सारणी में परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि/  दिनपरीक्षा का समयकुल परीक्षा जिले

स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वर्कशॉप ऑपरेटर पदों हेतु द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK26)

22-11-2026 (रविवार)

पूर्वाह्न 10:00 से 12:15 बजे तक

01

Also readUKSSSC ARO PA 2025 Typing Test: उत्तराखंड एआरओ-पीए टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in अथवा https://cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र 16 नवंबर, 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी कम से कम 2 घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना चाहिए।”

परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। रिपोर्टिंग समय के बाद पहुचने वाले कैंडिडेट को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीजीएसएसबी ने बताया कि प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी।

CGSSB Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजीएसएसबी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजीएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications