Saurabh Pandey | November 16, 2026 | 01:50 PM IST | 1 min read
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई भर्ती परीक्षा 2020-21 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), पीएसी प्लाटून कमांडर और फायर सर्विस सेकंड ऑफिसर भर्ती 2020-21 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद घोषित किया गया है।
इसमें कुल 200 उम्मीदवारों को सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के पद के लिए चुना गया है, जबकि 3 उम्मीदवारों को पीएससी में प्लाटून कमांडर के रूप में चुना गया है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चयनित उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं। यह सूची रोल नंबर के अनुसार पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।
यह परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के 1 सितंबर 2026 को दिए गए फैसले के अनुपालन में जारी किया गया है। कोर्ट के आदेश से जुड़े 138 अभ्यर्थियों को 2 नवंबर 2026 को दस्तावेज सत्यापन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया गया था। इनमें से 9 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 129 अभ्यर्थी इन दोनों चरणों में सफल हुए।
इसके बाद इन 129 अभ्यर्थियों और पहले से डीवी/पीएसटी में सफल 149 अभ्यर्थियों समेत कुल 278 उम्मीदवारों को 5 नवंबर 2026 को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया गया था।