Trusted Source Image

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | November 16, 2026 | 12:55 PM IST | 2 mins read

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पूर्वी क्षेत्र (ER) के लिए अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके साथ-साथ, भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन विंडो भी खोल दी गई है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2026 तक है।

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डेटा एंट्री ऑपरेटर के 409 पदों को भरना है। यह अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम एक साल का होगा और इसके लिए चुने गए उम्मीदवारों को पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात किया जाएगा।

इनमें मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, असम, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: आयुसीमा

इंडियन ऑयल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष है। आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

  1. ट्रेड अप्रेंटिस - इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। 
  2. इसके साथ ही, उनके पास NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में दो साल का फुलटाइम आईटीआई कोर्स पूरा किया हुआ होना चाहिए।
  3. ग्रेजुएट अप्रेंटिस - इस पद के लिए आवेदन करने वालों के पास बीए, बीकॉम, बीएससी या बीबीए जैसे कोर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  4. टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इस पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में तीन साल का डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  5. डेटा एंट्री ऑपरेटर - उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा पास होना और किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है।

Also read ICG CGEPT Admit Card 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा शेड्यूल

आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले अप्रेंटिस श्रेणी के आधार पर NAPS या NATS पोर्टल पर जाएं।
  2. पोर्टल पर अपनी वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देकर रजिस्टर करें।
  3. रजिस्टर करने के बाद, अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. अब अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करें।
  5. आवेदन फॉर्म भरने और सबमिट करने के बाद लिंक पर क्लिक करें।
  6. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसे सेव करके रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications