Trusted Source Image

INSPIRE-SHE Scholarship 2026: साइंस के 12,000 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 7 दिसंबर तक करें आवेदन

Saurabh Pandey | November 16, 2026 | 10:02 AM IST | 2 mins read

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने नए सुधारों और मेरिट-आधारित ढांचे के तहत कुल 12,000 INSPIRE-SHE स्कॉलरशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र छात्र 7 दिसंबर, 2026 (रात 11:59 बजे) तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

'INSPIRE-SHE 2025' के तहत 17 से 22 वर्ष की आयु के मेधावी छात्रों को हर साल 12,000 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
'INSPIRE-SHE 2025' के तहत 17 से 22 वर्ष की आयु के मेधावी छात्रों को हर साल 12,000 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने एक नए और संशोधित फ्रेमवर्क के तहत INSPIRE-SHE योजना के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी 7 दिसंबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। INSPIRE-SHE योजना विज्ञान शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में मेरिट-आधारित और समावेशी अवसरों को बढ़ावा देती है।

इस योजना के तहत, बेसिक और नेचुरल साइंसेज में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स कर रहे मेधावी छात्रों को 12,000 स्कॉलरशिप दी जाएंगी। 17 से 22 वर्ष की आयु के वे छात्र, जिन्होंने 2025 में अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है, इस योजना के लिए पात्र होंगे और आवेदन कर सकते हैं।

नए फ्रेमवर्क की प्रमुख विशेषताएं-

  1. सुदृढ़ उद्देश्य - योजना के लक्ष्यों को और अधिक मजबूत बनाया गया है।
  2. बेहतर कार्यान्वयन - छात्रों तक लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया में सुधार किया गया है।
  3. समावेशी मॉडल - इसे पहले से अधिक व्यापक और समावेशी बनाया गया है।
  4. उभरती प्राथमिकताओं के अनुरूप - इसे विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान की नई और उभरती जरूरतों के साथ जोड़ा गया है।
  5. मेरिट को प्राथमिकता - इस पूरी योजना के केंद्र में 'मेरिट' को रखा गया है।

INSPIRE-SHE 2025: पात्रता मानदंड

  1. वे छात्र जिन्होंने अपनी कक्षा 12 की राज्य या केंद्रीय शिक्षा बोर्ड परीक्षा में शीर्ष 1% अंक प्राप्त किए हैं।
  2. वे छात्र जिन्होंने जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड या नीट में शीर्ष 10,000 रैंक हासिल की है और वे विज्ञान के पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं।
  3. नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (NTSE) स्कॉलर्स, जगदीश बोस नेशनल साइंस टैलेंट सर्च (JBNSTS) स्कॉलर्स और इंटरनेशनल ओलंपियाड में पदक जीतने वाले छात्र, जो विज्ञान के पात्र पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं।
  4. इस स्कॉलरशिप में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, सांख्यिकी और पृथ्वी विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं।

Also read SBI Clerk Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, मेंस डेट जानें 

INSPIRE-SHE: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट online-inspire.gov.in पर जाएं।
  2. एक वैलिड ईमेल अड्रेस का उपयोग करके पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  3. अब लॉगिन करें और INSPIRE-SHE आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जिनमें कक्षा 10 और कक्षा 12 की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज की फोटो और निर्धारित एंडोर्समेंट फॉर्म शामिल हैं।
  5. अपने विवरणों की जांच करें और आवेदन फॉर्म जमा करें।
  6. अंत में जमा किए गए आवेदन फॉर्म की एक प्रति अपने पास रखें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications