Trusted Source Image

UPSSSC Mains Final Answer Key 2026: प्राविधिक सहायक, एएसओ व भेषजिक मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी

Santosh Kumar | November 15, 2026 | 06:24 PM IST | 1 min read

ये परीक्षाएं अलग-अलग विज्ञापन संख्याओं के तहत आयोजित की गई। फार्मासिस्ट पद के लिए मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को, एएसओ परीक्षा 26 जुलाई को और टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) की परीक्षा 9 अगस्त को आयोजित की गई।

यूपीएसएसएससी फाइनल आंसर-की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी फाइनल आंसर-की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (एएसओ) और फार्मासिस्ट के पदों के लिए मुख्य परीक्षाओं की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। यह महत्वपूर्ण अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अब अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने के लिए अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। 

ये परीक्षाएं अलग-अलग विज्ञापन संख्याओं के तहत आयोजित की गई। फार्मासिस्ट पद के लिए मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को, एएसओ परीक्षा 26 जुलाई को और टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) की परीक्षा 9 अगस्त को आयोजित की गई।

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों ने आपत्तियां दर्ज कराईं; इन आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, अब फाइनल आंसर की जारी की गई। फाइनल आंसर की को मास्टर सेट के रूप में जारी किया गया है। 

Also readUPSSSC Excise Constable 2026 Final Answer Key: यूपी आबकारी कांस्टेबल परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी

उम्मीदवार अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के सेट कोड के आधार पर सही विकल्पों की जांच कर सकते हैं। गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। अंतिम परिणाम इसी फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किए जाएंगे। 

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर 'नोटिस बोर्ड' या 'आंसर की' सेक्शन में दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ फाइल प्राप्त की जा सकती है। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications