Abhay Pratap Singh | November 16, 2026 | 01:51 PM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी इंटरव्यू कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आज वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती 2026 और सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी और भौतिकी) भर्ती 2024 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरव्यू चरण में उपस्थित होने वाले पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने आज जारी नोटिस में बताया कि, विज्ञापन क्रमांक 04/2026 के तहत “सहायक संचालक/ पशु चिकित्सा सहायक सर्जन/ पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी” पद के लिए साक्षात्कार आयोग कार्यालय में 16 नवंबर, 2026 से आयोजित किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए 6 नवंबर को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
एमपीपीएससी द्वारा सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी) परीक्षा 2024 (विज्ञापन संख्या 27/ 2024) के तहत साक्षात्कार 3 दिसंबर, 2026 से आयोग कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू लेटर 20 नवंबर को जारी किए जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। लिखित परीक्षा का परिणाम 30 अक्टूबर, 2025 को घोषित किया गया था।
विज्ञापन संख्या 20/ 2024 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर (फिजिक्स) पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू एमपीपीएससी कार्यालय में 20 नवंबर, 2026 से आयोजित किया जाएगा। आयोग द्वारा पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 13 नवंबर, 2026 को जारी कर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा का परिणाम 31 अक्टूबर, 2025 को जारी किए गए थे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “साक्षात्कार के लिए पात्र आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि इंटरव्यू के दिन सुबह 9:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थित अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। सभी आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे इंटरव्यू लेटर में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपीपीएससी इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं: