Trusted Source Image

PFRDA Phase 2 Admit Card 2026: पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड जारी, फेज-2 परीक्षा 20 नवंबर को

Abhay Pratap Singh | November 16, 2026 | 11:35 AM IST | 2 mins read

पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर फेज 2 परीक्षा 2026 ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर फेज 2 परीक्षा 2026 ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने ऑफिसर ग्रेड ए सहायक प्रबंधक 2026 भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pfrda.org.in पर जाकर पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर फेज 2 एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। हॉल टिकट में कैंडिडेट्स को अपना नाम, फोटो, सिग्नेचर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम सेंटर का नाम व पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण वेरिफाई करना चाहिए।

प्राधिकरण द्वारा पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर फेज 2 परीक्षा 20 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।

PFRDA Assistant Manager Phase 2 Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके पीएफआरडीए फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • पीएफआरडीए की ऑफिशियल वेबसाइट https://pfrda.org.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती 2026 - फेज 2 कॉल लेटर डाउनलोड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।

Also readUPSSSC Excise Constable 2026 Final Answer Key: यूपी आबकारी कांस्टेबल परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी

PFRDA Grade A Assistant Manager 2026 Phase: फेज 2 एग्जाम पैटर्न

पीएफआरडीए फेज 2 ऑनलाइन परीक्षा परीक्षा केवल फेज 1 में सफल उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। चरण 2 परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 के लिए एक ही सत्र में कराई जाएगी। उम्मीदवार नीचे सारणी में परीक्षा पैटर्न जांच सकते हैं:

पेपरविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकपरीक्षा का माध्यमपरीक्षा की अवधि

पेपर 1

सभी विषयों के लिए: अंग्रेजी (वर्णनात्मक परीक्षा) की लेखन कौशल परीक्षा

3

100

अंग्रेजी

60 मिनट

पेपर 2

सामान्य विद्या: वाणिज्य, लेखा, प्रबंधन, वित्त, लागत निर्धारण, कंपनी अधिनियम, अर्थशास्त्र, पेंशन क्षेत्र, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मीडिया, मार्केटिंग और संचार पर बहुविकल्पीय प्रश्न

50

100

द्विभाषीय अर्थात हिंदी और अंग्रेजी

40 मिनट

अनुसंधान, बीमांकिक, विधिक और राजभाषा: विशेष विषय पर बहुविकल्पीय प्रश्न धारा से संबंधित हैं

50

100

40 मिनट

फेज-2 में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फेज 3 के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications