Abhay Pratap Singh | November 18, 2026 | 10:23 AM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 2 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2025 टियर 2 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी सीएचएसएल टियर 2 फाइनल आंसर की 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 2 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और उनके अंकों भी अपलोड कर दिए हैं।
उम्मीदवार 17 नवंबर से 16 दिसंबर, 2026 (23:00 बजे) तक अपनी फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। इसके अलावा, योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों के अंक भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। इससे पहले, 7 अक्टूबर 2026 को एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया था।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवार अपनी फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड/ अंकों का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि तय समय सीमा के बाद ये उपलब्ध नहीं होंगे। उम्मीदवार ध्यान दें कि सेव किया गया प्रश्न पत्र केवल उनके निजी उपयोग और स्वयं के विश्लेषण के लिए है।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल टियर 2 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं: